Trendinghighlight

Christmas History: क्या क्रिसमस से सांता का है कनेक्शन?, 25 December की ये कहानी नहीं सुनी होगी आपने

Christmas History : भारत में सारे त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाए जाते है। फिर चाहे वो दिवाली हो, होली हो, ईद हो या फिर क्रिसमस। अलग-अलग धर्म के त्यौहार यहां बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते है। सभी त्यौहार लगभग आ गए है।

हालांकि साल का अंत होता है ईसायों के त्यौहार क्रिसमस से। दरअसल हर साल 25 December को क्रिसमस मनाया जाता है। हर धर्म के लोग इसे काफी अच्छे से मनाते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये त्यौहार आखिर मनाया क्यों जाता है। साथ ही 25 तारीख ही क्यों चुनी गई। चलिए इस आर्टिकल में क्रिसमस(christmas 2025) के इस त्यौहार के महत्व के बारे में जान लेते है।

Christmas History : आखिर क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?

यू तो क्रिसमस मनाने की वजह को लेकर कई सारी कहानियां है। हालांकि उनमें से हम आपको एक कहानी बताने जा रहे हैं। कहा जाता है कि मैरी नाम की एक महिला को ईश्वर के पुत्र को जन्म देने का आदेश मिला था। मैरी की शादी जोसेफ से हुई थी।

25 DECEMBER

कुछ सालों बाद 25 दिसंबर को उसने प्रभु यीशु को जन्म दिया। जैसे जैसे यीशु बडे़ हुए लोगों के बीच वो पॉपुलर होते चले गए। जिसके चलते उनके कई दुश्मन भी बने। अंत में हुआ यू कि यीशू को क्रूस पर लटकाकर मार दिया गया। इसके बाद से ईसाई लोग 25 दिसंबर को क्रिसमस डे रुप में मनाने लगे।

25 December के पीछे की वजह क्या है ?

हालांकि कहीं-कहीं पर ये भी कहा जाता है कि यीशु की जन्म की तारीख नहीं दी गई है। लेकिन कुछ लोग मानते है कि वो 25 दिसंबर को ही जन्मे थे। बताते चलें कि कई शताब्दियों तक ईसाई समुदाय ने जन्मदिन के लिए कोई तय तारीख नहीं रखी थी। लेकिन पोप जूलियस प्रथम ने 350 ईस्वी में पहली बार 25 दिसंबर को ईश्वर का जन्मदिन मानने की तारीख को चुना। बाद में 529 ईस्वी में रोमन सम्राट जस्टिनियन ने इस दिन ऑफिशिल हॉलीडे का ऐलान किया।

क्या क्रिसमस से सांता का है कनेक्शन?

क्रिसमस को सांता क्लोज (Santa Claus) से भी जोड़ा जाता है। इस दिन सांता खूब चर्चा में रहते हैं। कहा जाता है कि क्रिसमस की रात सांता आता हैं और बच्चों को गिफ्ट देता है। लोग इस दिन सांता क्लोज बनकर सैलिब्रेट भी करते है।

सांता की कहानी 280 ईशवी की है। कहा जाता है कि सांता जरूरतमंदो की मदद के लिे घूमता रहता है। हालांकि यीशू और सांता का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है। बस कहा जाता है कि सांता का जन्म यीशू की मृत्यु के बाद हुआ। जिसे लोगों ने क्रिसमस से जोड़ लिया।

Back to top button