Uttarakhand Weather UpdateBig News

सावधान! उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम कहर बरपाएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 24 अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

27 अगस्त तक प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 अगस्त तक प्रदेश में weather बिगड़ा रहेगा। जिसे देखते हुए पहाड़ों में आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बरतने और नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button