Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, IMD ने जारी की तीन जिलों के लिए बारिश की चेतावनी, सावधान रहें

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है.

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 24 मई को पौड़ी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिले में बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में भी तेज हवाएं और बारिश का येलो अलर्ट रहेगा. मौसम विभाग की माने तो मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है.

मुख्य जिलों के तापमान पर डालें नजर

तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 22°C रहेगा. वहीं हरिद्वार का अधिकतम 37°C और न्यूनतम तापमान 22°C; रहेगा. इसके अलावा नैनीताल जिले का अधिकतम 21°C और न्यूनतम 16°C रहने की संभावना है. वहीं चमोली का अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 15°C रह सकता है. जबकि उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 16°C रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button