Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, सावधान रहें

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही न करने की अपील की है।

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग,चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज बारिश होने के आसार हैं। बता दें पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रदेशभर में 126 सड़कें बंद

बता दें प्रदेश के पहाड़ों क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लैंडस्लाइड के कारण प्रदेशभर में 126 सड़कें बंद हैं। बाधित सड़कों को खोलने का कार्य जारी है। मौसम वैज्ञानकों ने आमजनमानस से पर्वतीय इलाकों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में आफत बना मानसून : प्रदेश के 55 सड़कें ठप, PWD को हुआ 90 करोड़ का नुकसान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें