Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में आज भी कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की बारिश की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून इस बार भी कहर बनकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD ने इन जिलों के लिए जारी की बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 23 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

26 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेशभर में अगले तीन दिन तक यानी 26 अगस्त तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: Chamoli Cloudburst LIVE: थराली में फटा बादल, कई गाड़ियां मलबे में दबी, दो लोग लापता

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button