Uttarakhand

211 एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार राशि, मंत्री ने दिए तत्काल भुगतान के निर्देश

211 चयनित एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना के लिए धन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विभागीय बैठक में यह निर्देश दिए।

211 एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार राशि

यमुना कॉलोनी कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत 484 महिलाओं को पहले ही धनराशि की प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है और उनमें से ज्यादातर ने अपना स्वरोजगार शुरू भी कर लिया है। 211 अन्य महिलाओं को धनराशि जारी करने के लिए बहुत जल्द कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अगस्त तक विज्ञप्ति जारी करने के दिए निर्देश

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए एकल महिला स्वरोजगार योजना के आवेदन आमंत्रित करने के लिए विज्ञप्ति अगस्त तक जारी करने के निर्देश दिए। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 2000 महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ देने की तैयारी की गई है।

महिला दिवस पर दिए जाएंगे तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 8 अगस्त को महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार दिए जाने हैं। इन दोनों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

आज जारी होंगे नंदा गौरा योजना के 19 करोड़

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद के 4000 से ज्यादा बालिकाएं समय से औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण अपनी धनराशि प्राप्त नहीं कर पाई थी। इन सभी को 19 करोड़ 22 लाख 78 हजार रुपए की धनराशि गुरुवार को बैंक खातों में डीबीटी की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें