Winter Olympics Google Doodle: कब से शुरू होगा विंटर ओलंपिक 2026?, गूगल ने बनाया डूडल

Winter Olympics Google Doodle: देश मे कोई भी खास पल हो, फिर चाहे वो न्यू ईयर हो या किसी फेमस पर्सनैलिटी का बर्थडे, Google हमेशा डूडल बनाता है। वो ऐसा इसलिए करता है ताकि लोगों को पता चले कि आज का दिन खास क्यों है।
इसी बीच अब गूगल ने एक और डूडल बनाया है। जिसमें विंटर ओलंपिक 2026 के कर्लिंग खेल को दिखाया गया है। साल 2018 के शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics) में भी इसे जारी किया गया था।
Winter Olympics: Google ने आज बनाया ये खास Doodle
दरअसल गूगल ने अपने होमपेज पर एनिमेटेड डूडल कर्लिंग 2026 लॉन्च किया है। इसे विंटर ओलंपिक्स गेम्स को सेलिब्रेट करने के लिए जारी किया गया। इस डूडल पर एक खिलाड़ी बर्फ पर घुटने के बल झुका हुआ है। वो एक भारी पत्थर खिसकाते हुए नजर आ रहा है। डूडल के पीछे दिख रही धुंधली आकृतियां उसकी स्पीड को दिखा रही है।
कब से शुरू हो रहा विंटर ओलंपिक्स?
बता दें कि ये विंटर ओलंपिक्स 6 फरवरी से 22 फरवरी (2026 winter olympics dates) तक चलेंगे। इन गेम्स को मिलानो कोर्टिना 2026 के नाम से भी जाना जाता है। इस बार ओलंपिक्स गेम्स की मेजबानी इटली (2026 winter olympics held in which country) कर रहा है।
क्या होता है कर्लिंग?(Curling Game)
आपको बता दें कि कर्लिंग एक बर्फ, पत्थरों, झाड़ू लगाने और चिल्लाने वाला खेल है जो हैंडशेक से शुरू होता है। जिसके बाद टॉस के लिए सिक्का उछाला जाता है। चार लोगों की दो टीमें एक-एक कर 44 पाउंड के पत्थर फेंकती है। टारगेट 12 फुट का घर होता है। हर टीम को आठ पत्थर फेंकने को मिलते है। सभी पत्थरों को फेंकने के बाद जो भी टीम पत्थरों को सर्कल की लाल लाइन के सेंटर में लाती है। उसे पॉइंट्स मिल जाते हैं।