रुड़की : रुड़की की कोतवाली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसने भी देखा दंग रह गया। इंसान से हैवान बने पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने पहले अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा और वो काम किया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उसने पत्नी के शरीर पर दांतों से बुरी तरह काट लिया। महिला के पति की हैवानियत का पता उसके शरीद पर जगह-जगह बने दांचों के घावों से चलता है। रुड़की के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता के साथ उसके पति ने बुरी तरह मारपीट की और जब मारपीट से उसका मन नहीं भरा, तो पत्नी के मुंह से लेकर पूरे शरीर को दांतों से काट-काटकर गंभीर घायल कर दिया।
महिला के रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और विवाहिता को घायल देख पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस और महिला के परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए रुड़की सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया है। करीब चार साल पहले उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गंगोह की रहने वाली युवती का विवाह रूड़की के काशीपुरी के अंबेडकर नगर में हुआ था।
विवाहिता का पति शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका उत्पीड़न करने लगा था। वो किसी तरह सबकुछ सहती रही। आज उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई हैं तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह उठता है कि इतना गंभीर मामला होने के बाद भी पुलिस तहरीर का इंतजार क्यों कर रही है, जबकि पुलिस खुद मौके पर गई थी और खुद ही महिला को अस्पताल लेकर गई।