देहरादून-गणतन्त्र दिवस-2017 के अवसर पर सेवा आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए महामहिम राज्यपाल ने उत्तराखंड पुलिस के कई जवानो को उनकी सेवा को देखते हुए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र समारोह में नावाजा गया। विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से दो और राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से 4 पुलिस जवानो को सम्मानित किया गया।
मुख्य बिंदु
विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
- उत्तम सिंह जिमिवाल, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार।
उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
जगदीश चन्द्र पाठक, प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
महेश चन्द्र चन्दोला,निरीक्षक(एम)/गो0सहा0, पीटीसी नरेन्द्रनगर सम्बद्ध कुमायू रेंज।
प्रेम सिंह मेहता, उ0नि0वि0श्रे0,सतर्कता मुख्यालय, देहरादून।
खीम सिंह राणा, पी0सी0वि0श्रे0 2069, 46वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर।