Dehradun : उत्तराखंड में जारी बारिश का कहर, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन की चपेट में, वाहन फंसा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में जारी बारिश का कहर, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन की चपेट में, वाहन फंसा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Badrinath

Badrinathदेहरादून : उत्तराखंड मे मौसम का कहर जारी है। बारिश ने पहाड़ों में कहर बरपाना शुरु कर दिया है। सबसे ज्यादा कहर पिथौरागढ़ में बरपा जहां कई लोगों की मौत बादल फटने और मलबे में दबने से हो गई। बारिश भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हैं और कई सड़कें जेसीबी से खोली गई। वहीं खबर है कि दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर लखवाड़ झरने के पास आज सुबह बारिश का कहर देखने को मिला। वहां पहाड़ दरकने से मलबा सड़क में आ गया और इस मलबे की चपेट में टमाटर से भरा पिकअप वाहन आ गया। वाहन बीच सड़क में मलबे में फंस गया। वहीं यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। वहीं। जेसीबी के सहारे मलबे को साफ करने का काम किया गया। मामला दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर लखवाड़ जूडो के पास का है।

Share This Article