Big NewsDehradun

देहरादून में बड़ा हादसा : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

2 killed in road accident

देहरादून के बसंत विहार थाने के अंतर्गत अंबीवाला टी स्टेट में बीती देर बड़ा हादसा हुआ जिसमे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दो बेटों को खोने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई दुकान अपनी चलाते थे जो की रात को दुकान बंद करके वापस लौट रहे थे। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबीवाल टी स्टेट के नया गांव पेलियो निवासी प्रीतम सिंह (47 वर्ष) पुत्र अमर सिंह और उनके भाई करतार सिंह (30 वर्ष) की प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान है। दोनों मूल रूप से जमालपुर कालोनी लुधियाना पंजाब के निवासी हैं। बीती शुक्रवार रात दोनों दुकान बंद कर के बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते में पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवर टेक की कोशिश की और ओवरटेक के चक्कर में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक चालक पलवल की तरफ फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है और उसकी तलाश की जा रही है। दो बेटों को खोने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Back to top button