Big NewsDehradun

उत्तराखंड के बेरोजगारों को नए CM धामी ने दी बड़ी सौगात, 22 हजार पदों पर सरकारी भर्ती

Breaking uttarakhand news

देहरादून : मुख्यमंत्री पद और कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट की बैठक रविवार चार जून की देर रात संपन्न हुई। जो बेरजोगारों के लिए खुशखबरी ले आई। वहीं बता दें कि आज पुष्कर धामी ने पहली कैबिनेट बैठक की जिसमे बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां बता दें कि नए सीएम ने प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है जिससे बेरोजगारों में खुशी की लहर है। युवाओं में उम्मीद जगी है कि अब वो अपने और अपने परिवार के पालन पोषण के लिए कुछ कर पाएंगे और सरकारी नौकरी हासिल कर सकेंगे जिसका इंतजार वो कई सालों से कर रहे थे।

आपको बता दे कि सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत जो घोषणाएं कर गए थे, उन पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा दी गई है। आज हुई कैबिनेट ने फैसला लिया कि गेस्ट टीचरों को 15 हजार की जगह अब 25 हजार मानदेय दिया जाएगा। मनरेगा कर्मियों को हड़ताल के समय का पैसा दिया जाएगा। 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही लगभग 22 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। युवाओ को रोजगार देने, दलितों के उत्थान के लिए काम करेगी। इसके अलावा राज्य के हित व विकास को लेकर छह संकल्प प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के ग्रेड पे प्रस्ताव पर उप समिति गठित करने की मंजूरी दी गई।

Back to top button