National

लखीमपुर खीरी में मारे गए मृतक किसानों और पत्रकार के परिजनों को 50-50 लाख का मुआवजा देगी इस राज्य की सरकारें

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में मारे गए किसानों के परिवारों को पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। आर्थिक मदद की घोषणा की है। लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पहुंचे पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने मृतक किसान परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने का ऐलान किया।

साथ ही पंजाब सरकार ने हिंसा के दौरान मारे गए पत्रकार के परिजनों को भी 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। दोनों राज्य मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को कुल एक करोड़ रुपये की सहायता देंगे। योगी सरकार पहले ही 45-45 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर चुकी है।

राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हम मारे किए किसानों के परिवारों के साथ हैं। पंजाब सरकार की ओर से मैं पत्रकार सहित मारे गए लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने का ऐलान करता हूं। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी किसानों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मैं हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने का ऐलान करता हूं

Back to top button