Big Newshighlight

उत्तराखंड: प्रदेश अध्यक्ष बनते ही BJP पर टूट पड़े करन माहरा, घोटाले का आरोप

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान होने के बाद करन माहरा आज पहली बार मीडिया के सामने आए। माहरा नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 17 अप्रैल को चार्ज संभालेंगे। चार्ज संभालने से पहले उन्होंने भाजपा पर जमकर हमले किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में विरोध पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई विधायक कहीं नहीं जा रहा है। कांग्रेस एकजुट है।

करन माहरा ने कहा कि वो पत्रकार वार्ता प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नहीं। बल्कि एक साधारण से कार्यकर्ता के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर राज्य में लूट-खसोट मचाने का आरोप लगाया। कहा कि सहकारी बैंकों में गार्ड की परीक्षा गलत तरीके से कराई गई। इसमें केवल और केवल अपने लोगों को नियुक्तियां दी गई।

सीएम धामी को लेकर कहा कि वो जांच की बातें तो कर रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ सार्थक पहल नहीं की। माहरा ने कहा कि यूपीएससी घोटाले को लेकर मैंने 5 साल संघर्ष किया था। भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का नाटक करती है। भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भाजपा सरकार बड़े-बड़े झोल कर रही है। स्वास्थ्य विभाग मशीन खरीद में बड़ा गड़बड़झाला हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरानी मशीनों को नए रेट पर खरीद रही है। कुंभ मेले को लेकर भी कहा कि उस दौरान बड़ा घोटाला किया गया।

करन माहरा ने मांग की है कि इन घोटालों की जांच रिटायर्ड जजों की टीम के माध्यम से कराई जानी चाहिए। कांग्रेस की हार के लिए उन्होंने भाजपा झूटे परपंचों को जिम्मेदार बताया। कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की जनता से झूठ बोला। गलत ढंग से लोगों के सामने चीजों को पेश किया गया।

Back to top button