highlightNainital

नवरात्र स्पेशल : हल्द्वानी में महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आज से महिला चीता तैनात

cheeta police

हल्द्वानी : महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अब पुलिस ने महिला चीता की शुरुवात की है। नवरात्रे के मौके पर महिला पुलिस को शहर भर में तैनात किया है जो दुपहिया वाहन से शहर भर में घूमेंगी और नजर रखेंगी। कहीं पर भी संदिग्ध दिखने पर बदमाशों को धर दबोचा जाएगा। महिला की सुरक्षा का जिम्मा अब महिला पुलिस ने अपने कंधों पर लिया है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने हंस फाउंडेशन द्वारा नैनीताल जिला पुलिस को दी गई 7 स्कूटी को महिला मोबाईल चीता के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह महिला चीता वाहन अब शहर में उन महिला शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करेगी, 112 या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर हो अब शिकायतकर्ता द्वारा फोन किए जाने पर तत्काल महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की मदद के लिए मौके पर पहुंचेंगी।

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत यह एक बेहतर कदम है बाजारों में होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं सहित अन्य महिलाओं की शिकायत के निराकरण के लिए यह महिला मोबाईल चीता तत्काल एक्शन लेगी।

Back to top button