Big NewsPithoragarh

उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, देवभूमि के कमल पंत के हाथ बेंगलूरू पुलिस की कमान

ayodhaya ram mandirपिथौरागढ़ : उत्तराखंडियों का देश और दुनिया में बोल बाला है। अजीत डोभाल समेत कई उत्तराखंडी हैं जिनके हाथों पर देश की सुरक्षा का जिम्मा है। कई उत्तराखंडी देश के ऊंचे पद पर आसीन हैं। चाहे बात देश सुरक्षा की हो या खेल के मैदान की, बात चाहे एक्टिंग और बॉलीवुड की करलो या राजनीति की..हर और उत्तराखंडियों ने धाक जमाई और वाहवाही लूटी. जिससे प्रदेश का गौरव बढ़ा। वहीं उत्तराखंड के लिए एक और गौरवशाली पल है। जी हां उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग विकासखंड हपखेत निवासी कमल पंत बंगलूरू में पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। इससे गांव में खुशी का माहौल है और साथ ही प्रदेश के लिए गौरवशाली पल है कि उत्तराखंडी को इतनी अहम जिम्मेदारी दी गई है।

आपको बता दें कि कमल पंत 1990 बैच कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने गुलबर्गा में एक परिवीक्षाधीन एएसपी पुलिस सेवा से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने शिवमोगा भैरवपति के एएसपी के रूप में काम किया। कमल पंत ने शिमोगा और मैंगलोर में एसपी के रूप में कार्य किया। कमल पंत सेंट्रल जोन आईजीपी के पद पर भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने बंगलूरू में कानून और व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। बाद में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के एडीजीपी के रूप में कार्य किया। कमल पंत खुफिया विभाग के एडीजीपी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। कमल के बंगलूरू पुलिस कमिश्नर बनने से गांव में खुशी का माहौल है।

Back to top button