
देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
आपको बता दें कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना औऱ हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। वहीं आज उनकी पुण्यतिथि है। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी तस्वीर के आगे पु्ष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।