Big NewsNational

Alert : कोरोना के बीच बर्ड फ्लू का कहर, 1700 पक्षियों की मौत, इंसान के लिए है जानलेवा, ये है लक्षण

Avian influenza virus H5N1कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू के प्रकोप ने भी देश में दस्तक दे दी है।  देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप देखने को मिला। 1500 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो गई।अधिकतर पक्षियों की मौत जगमोली, गुगलाडा में हुई है. विभाग इससे सकते में है। केंद्र सहित राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।  अधिकारी सकते में हैय़ सैंपल जांच के लिए लिया गया है।

बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश में दस्तक के बाद अब झारखंड, हिमाचल प्रदेश में इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. बर्ड फ्लू के नाम से जानी जाने वाली ये बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 के कारण होती है जिसकी चपेट में आकर पक्षियों की मौत हो जाती है। इतना ही नही ये वायरस इंसानों के लिए भी खतरनाक है. बर्ड फ्लू के कहर को देखते हुए केंद्र समेत राज्य सरकारों ने भी अलर्ट जारी कर दिया है.

बता दें कि बीते दिन तक देश के कई राज्यों में 1000 पक्षियों की मौत हुई थी जो बढ़कर 1700 हो गई है।यपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक से अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए हैं. अब तक झालावाड़ में 100, कोटा में 47, बारां में 72, पाली में 19 और जयपुर के जलमहल पर 10 कौए सहित प्रदेश भर में 245 कौओं की मौत हो चुकी है. कौओं की मौत से हरकत में आई पशुपालन विभाग की कोटा संभाग की टीम जांच करने झालावाड़ पहुंची. जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सैनिटाइज भी कराया. साथ ही सभी मृत कौओं को प्रोटोकॉल के मुताबिक गड्ढे खोदकर जलवाया भी, जिससे इलाके में संक्रमण का खतरा नहीं हो.

ये हैं लक्षण

आपको बता दें कि बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं। इसमे सांस लेने में समस्या, उल्टी होने का एहसास, बुखार, नाक बहना, मांसपेशियों, पेट के निचले हिस्से और सिर में दर्द रहना. यह बीमारी इंसानों में मुर्गियों और संक्रमित पक्षियों से फैलती है. ये वायरस इंसानों में आंख, नाक और मुंह के जरिए प्रवेश करता है. ये वायरस काफी खतरनाक होता है जो इंसान की जान ले सकता है। इसलिए डॉक्टर अकसर सलाह देते हैं कि अगर बर्ड फ्लू का संक्रमण इलाके में फैला है तो नॉनवेज खरीदते वक्त साफ-सफाई रखें और संक्रमित एरिया में मास्क लगाकर ही जाएं.

Back to top button