Big NewsDehradun

देहरादून गैंगरेप मामले से जुड़ी बड़ी खबर, महिला की मेडिकल जांच में बड़ा खुलासा

DIG ARUN MOHAN

देहरादून से बड़ी खबर है। बता दें कि सहसपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का गैंगरेप का आरोप लगाया था। वहीं आज महिला का मेडिकल हुआ जिसमे उसकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का मेडिकल कराने पर गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अुनसार महिला मानसिक तौर पर कमजोर है। वहीं महिला के शरीर पर एक भी खरोंच के निशान नहीं है न ही प्राइवेट पार्ट पर। बता दें कि महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ गैंगरेप बीते दिन शाम 6 बजे हुआ।

महिला द्वारा बताये गए घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तथा स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई तो उनके द्वारा महिला की थ्योरी को नकार दिया गया और बताया कि शाम के समय उक्त स्थान पर इस तरह के संगीन वारदात नहीं हो सकती है क्योंकि उक्त समय पर ऐसे स्थान पर लोगों की चहल कदमी काफी रहती है लेकिन जनपद पुलिस महिलाओं के प्रति अपराधों के प्रति बेहद संवेदनशील है,पुलिस द्वारा तत्काल स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों को थाने पर बुलाकर उनकी उपस्थिति में अभियोग पंजीकृत किया गया।

बता दें कि बीते दिन शनिवार शाम सहसपुर थाना इलाके में एक विवाहिता ने तीन लोगों पर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। शनिवार देर शाम सहसपुर पुलिस को पीड़िता ने ये जानकारी दी है कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। पीड़ित महिला के मुताबिक शनिवार की शाम को तीन लोगों ने मानसिक अस्पताल के पास पुल के नीचे गैंगरेप किया. हालांकि पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई भी आरोपी नहीं मिला. वहीं जैसे ही घटना की जानकारी डीआईजी अरुण मोहन जोशी की मिली वो रात 12:30 बजे मौके पर पहुंचे औऱ घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। जानकारी के मुताबिक डीआईजी दो टीमों का गठन किया गया और आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश भी दिए गए। टीमों को जांच में लगाया गया। इस पूरे मामले में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने इस मामले पर कहा था कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है औऱ आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए हैं। एसपी देहात परमेंद्र डोभाल के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही है।

Back to top button