National

अफसर पत्नी ने BJP विधायक पति पर लगाया पीटने का आरोप, 2 महीने पहले हुई शादी

BJP MLA accused of beating

भाजपा विधायक की शासन में अधिकारी पत्नी ने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं जिससे राजनीति समेत शासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि मामला शिमला के धर्मशाला से है जहां पत्नी प्रशासनिक अधिकारी पत्नी ने विधायक पति पर पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं जानकारी मिली है कि दोनों की दो महीने पहले ही शादी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला विधानसभा सीट से विशाल नेहरिया भाजपा से विधायक हैं। उनकी 26 अप्रैल को ही राज्य में 2020 बैच की प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा से शादी हुई थी। मात्र दो महीने के भीतर ही दोनों में विवाद पैदा हो गया। ओशिन ने विधायक पति पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पत्नी का आरोप है कि गुरुवार को ही उनके विधायक पति ने उनकी पिटाई की है। इस घटना के बाद पत्नी अपने मायके लौट गई हैं। इधर, भाजपा विधायक नेहरिया से बयान लेने के लिए संपर्क किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा।

एसपी ने की तहरीर मिलने की पुष्टि

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि पत्नी की ओर से तहरीर मिली है। जिसमें विधायक की पत्नी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पति राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं, उनसे जानमाल को खतरा है। उनको सुरक्षा।प्रदान की जाए। पत्नी ओशिन शर्मा धर्मशाला में ही एचएएस पद पर कार्यरत हैं।

Back to top button