Dehradunhighlight

उत्तराखंड में AAP का ‘आप का डॉक्टर’ अभियान, इस नंबर पर फोन कर लें डॉक्टर की राय

aam aadmi party uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है उत्तराखंड में लगभग प्रतिदिन 7000 से भी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. सरकार कई कोशिशें कर रही है ताकि कोरोना संक्रमण पर रोक लगाई जा सके. इसी के साथ उत्तराखंड में अब आम आदमी पार्टी ने भी एक अलग पहल की शुरुआत की है. जी हां आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में एक नंबर जारी किया है जिसमें फोन करके आम लोग डॉक्टर की परामर्श ले सकते हैं. इस अभियान को आपने आपका डॉक्टर अभियान नाम दिया है.

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी ने आज ‘आप का डॉक्टर’ अभियान की शुरुआत की है। हेल्पलाइन नंबर 8800026100 पर संपर्क कर आप सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों से निशुल्क चिकित्सकीय राय ले सकते हैं।

कोरोना हारेगा, उत्तराखंड जीतेगा।

Back to top button