Uttarakhand Weather NewsBig News

देहरादून समेत इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है।

19 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 जून यानी आज देहरादनू , टिहरी, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कई स्थानों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही 4200 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है।

20 जून को पहाड़ों में होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। वैज्ञानिकों की माने तो 20 जून को भी पहाड़ी जिले जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें