Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने चार जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने चार जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 17 जून यानी आज चमोली. रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पहाड़ों पर सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है.

जारी रहेगा बारिश का दौर

बता दें इस बार प्री-मानसून की बारिश के चलते गर्मी से जल्द राहत मिल गई है. तपिश बढ़ने के साथ ही बारिश होने से मौसम में कुछ हद तक ठंडक आ गई है. बीते सोमवार को भी देहरादून के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा.


Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button