HighlightNainital NewsUttarakhand

मां के डांटने पर फंदे से लटक गई 16 साल की किशोरी, पिता पहले से ही हैं अस्पताल में भर्ती

ज्योलीकोट क्षेत्र में मां की डांट से नाराज किशोरी ने साड़ी के फंदे पर मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है।

पिता पहले से हैं अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक ज्योलीकोट क्षेत्र निवासी 16 साल की किशोरी सोमवार को अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी। स्वास्थ्य कारणों के चलते उसके पिता हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती है। इस वजह से परिवार के अन्य सदस्य हल्द्वानी गए हुए थे।

मां की डांट से थी किशोरी नाराज

सोमवार रात को किसी बात को लेकर मां से कहासुनी होने से बेटी नाराज हो गई। इसके बाद किशोरी अपने कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह काफी देर तक किशोरी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मां ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो किशोरी छत में लगी बल्ली से साड़ी के सहारे लटकी हुई मिली।

आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस पंचनामे की कार्रवाई में जुट गई है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पूछताछ में डांट से नाराज होकर किशोरी के फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें