Trendinghighlight

सपने के चक्कर में किया सुसाइड, 16 साल के लड़के ने फांसी लगाकर दी जान, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के सोलापुर से आत्महत्या का एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। जहां पर एक 16 साल के लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वजह था एक सपना।

दरअसल हाल ही में बच्चे की मां का निधन हो गया था। अपनी मां के निधन से दुखी बच्चे ने भी आत्माहत्या कर अपना जीवन खत्म कर दिया। बता दें कि नाबालिग नीट की तैयारी कर रहा था।

सपने के चक्कर में 16 साल के लड़के ने दी जान

मृतक की पहचान शिवशरण भुटाली तालकोटी के रूप में हुई है। वो पढ़ने में काफी तेज था। लड़के ने 10वीं क्लास में 92 फीसदी अंक लाए थे। वो डॉक्टर बनना चाहता है। उसकी मां भी यहीं चाहती थी वो डॉक्टर बने। लेकिन कुछ ही समय पहले बच्चे की मां का निधन हो गया। तीन महीने पहले मां की मौत पीलिया के कारण हो गई थी। अपनी मां की मौत से शिवशरण गहरे सदमे में था।

ये भी पढ़ें:- भारत में पहली बार!, इस महिला के लिवर में पल रहा तीन महीने का भ्रूण, डॉक्टर भी हैरान

इसी से दुखी होकर उसने आत्महत्या का रास्ता चुना। पुलिस की माने तो बच्चे का शव उसके चाचा के घर पर फंदे से लटका मिला। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था।

मां ने पास आने के लिए कहा

उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा है कि उसे अपनी मां का सपना आया था। सुसाइड नोट में लिखा, “मैं शिवशरण हूं। मैं मर रहा हूं क्योंकि मैं जीना नहीं चाहता। मुझे तभी चले जाना चाहिए था जब मेरी मां चली गईं। लेकिन मैं अपने चाचा और दादी का चेहरा देखते हुए जिंदा था। कल मेरी मां मेरे सपने में आईं। मेरी मां ने मुझसे पूछा कि मैं इतना उदास क्यों हूं और मुझे अपने पास आने को कहा। इसलिए मैंने मरने के बारे में सोचा।”

सोलापुर शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

आगे सुसाइड नोट में लिखा, “मैं अपने चाचा और दादी का बहुत आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मेरी बहुत अच्छी देखभाल की। चाचा मैं मर रहा हूं। मेरे जाने के बाद मेरी बहन को खुश रखना। दादी को पापा के पास मत भेजना। सब लोग अपना ख्याल रखना। आपने मुझे मेरे माता-पिता से भी ज्यादा प्यार दिया है। बताते चलें कि इस केस में सोलापुर शहर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button