Big NewsDehradun

12 जिलों में प्रमुखों के 62 पदों के लिए मैदान में 148 प्रत्याशी, शाम 3 बजे आएंगे परिणाम

breaking uttrakhand newsदेहरादून : देश के 12 जिलों में क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों के लिए 148 प्रत्याशियों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। मतदान के समाप्त होने के बाद ही मतगणना होगी। आयोग ने गणना के बाद परिणाम घोषित करने की व्यवस्था की है।

कई जिलों में पहले ही कई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान करीब 10 बजे से शुरू हुआ। मतदान के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य पहुंचने लगे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 89 विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव घोषित किए गए थे। इसमें से 27 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध हो गए थे। इस हिसाब से 62 पदों पर बुधवार को मतदान होगा।

ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए कुल मिलाकर 148 प्रत्याशी मैदान में हैं। ज्येष्ठ उप प्रमुखों के 62 पदों के लिए 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह कनिष्ठ उप प्रमुखों के लिए 61 पदों के लिए 161 प्रत्याशी मैदान में हैं। खरीद फरोख्त की तमाम शिकायतों को देखते हुए इस समय आयोग का सख्त रुख अपना लिया है। इसके तहत मतदाताओं को साफ कहा गया है कि वे मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी तक ही वाहन में जाएंगे।

Back to top button