International News

14 साल की लड़की के साथ 10 नाबालिग लड़को ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सबसे छोटे आरोपी की उम्र 11 साल

यूरोपीय देश बेल्जियम से एक ऐसी खबर सामने आई है जो किसी का दिल भी झकझोर देगी। यहां एक 14 साल की एक लड़की के साथ 10 नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस दुष्कर्म में शामिल सभी 10 में से 9 आरोपियों की उम्र 11 से 16 साल के बीच है जबकि 10 वें आरोपी की उम्र सिर्फ 11 साल है। वहीं 10 लोगों में से एक नाबालिग आरोपी 14 साल की लड़की का प्रेमी है जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार बेल्जियम के कॉर्ट्रिज्क शहर में हुई इस घटना में लड़की का प्रेमी कथित तौर पर लड़की को घर के पास ही स्थित एक झाड़ी में ले गया। जहां उसके दोस्त पहले से ही मौजूद थे। इस दौरान उस सभी नाबालिग लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना में शामिल छह आरोपियों को कहीं बंद किया गया है बल्कि चार को घर में नजरबंद किया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लड़की के साथ सामूहिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सभी अप्रवासी आरोपियों ने दुष्कर्म की पूरी घटना को अपने स्मार्टफोन में वीडियो बनाई और फिर क्लिप को सोशल मीडिया स्नैपचैट पर शेयर कर दिया। वहीं लड़की को अपने माता-पिता और पुलिस को बताने के डर से सामने आने में कई दिन लगे।

पहले भी सामने आई ऐसी घटना

इस घटना से हर कोई आहत है और सभी के दिल में काफी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। वहीं तीन साल पहले भी ऐसी घटना सामने आई थी। उस समय पूर्वी फ्लैंडर्स के गेंट से घटना सामने आने के बाद लोगों ने भारी विरोध भी किया था। फ्लेमिश संसद में यौन अपराधों से जुड़े केसों के लिए सजा को लेकर बहस शुरु हो गई है।

Back to top button