UttarakhandBig NewsUttarkashi News

बर्फबारी के चलते फंसा 14 सदस्यीय ट्रैकर्स का दल, गाइड की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

कालिंदी ट्रैक पर गए 14 सदस्यीय ट्रैकर्स का दल अधिक बर्फबारी होने के चलते फंस गया है। दल में शामिल एक गाइड की मौत हो गई। ट्रैकिंग एजेंसी ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से फंसे हुए दल को सेना के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के लिए मदद मांगी है।

बर्फबारी ने बढ़ाई ट्रेकर्स की मुश्किलें

एजेंसी की एक रेस्क्यू टीम सोमवार को दल की खोजबीन के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि मई के अंत सप्ताह में में 14 सदस्यीय ट्रैकर्स का दल गंगोत्री से कालिंदी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। ट्रैक के बेस कैंप पहुंचते ही बर्फबारी अधिक होने के कारण दल वहां फंस गया था।

सेना से हेलिकॉप्टर सेवा की मांगी मदद

ट्रैकिंग एजेंसी ने डीएम को दल में शामिल एक गाइड की रविवार देर शाम मौत होने की सूचना दी है। वहीं अन्य लोग भी अभी वापस नहीं लौटे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी की ओर से ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की मांग की गई है। बता दें 19 हजार फीट की ऊंचाई पर प्राइवेट हेलीकॉप्टर नहीं जा सकते हैं। जिस कारण सेना के हेलीकॉप्टर की मांग की गई है।

ट्रैकर्स का रेस्क्यू अभियान जारी

जानकारी के मुताबिक गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने कालिंदी ट्रैक पर गए एक गाइड की मौत होने की सूचना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सोमवार को ट्रैकिंग एजेंसी कि चार सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें