Dehradunhighlight

देहरादून : कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस आज, प्रदेश मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण

136th Foundation Day of Congress

देहरादून : कांग्रेस का आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। आज सुबह देहरादून कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष सू्र्यकांत धस्माना समेक कई पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर वंदे मातरम गान के बाद प्रदेश अध्यक्ष संबोधन हुआ जिसमे उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई और साथ ही भाजपा पर वार किया। वहीं बता दें कि पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश दौरे पर रवाना हो गए।

वहीं बता दें कि प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। आपको बता दें कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस के मौके पर तमाम कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण कर निष्ठा से काम करने की शपथ ली।

आपको बता दें कि कांग्रेस के 136वां स्थापना दिवस के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों ने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियान ‘सेल्फी विद तिरंगा’ चलाएं। कोरोना वायरस के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता भी दिखाई जाएगी।

Back to top button