Big NewsDehradun News

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देहरादून में 13 लोगों की मौत, हालातों पर CM की नजर

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते तमाम जगहों पर काफी नुकसान हुआ है। देहरादून में 15-16 सितम्बर की दरमियानी रात को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसाती नदियों के जल स्तर बढ़ने से कई लोग बह गए।

देहरादून में आई आपदा में 13 लोगों की मौत

देहरादून में कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हो गई है। देहरादून सहित प्रदेशभर में लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार देर रात को राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, SDRF, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें: विकासनगर से बड़ी खबर: आसन नदी में सैलाब, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 लोग बहे, एक की मौत, 12 लापता

लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर हो कार्य: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम में राजधानी देहरादून और प्रदेश के अन्य जनपदों में मंगलवार रात अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जो लोग भी प्रभावित हुए हैं, उन्हें तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। जो लोग लापता हुए हैं, उनकी तलाश के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएं।

आपदा में साहसिक कार्य करने वालों को सरकार करेगी सम्मानित

सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाई जाए। साथ ही मौसम पूर्वानुमान को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा आपदा बचाव में साहसिक कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाए।

पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने पेयजल विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की जल्द से जल्द आपूर्ति के साथ ही पेयजल की गुणवत्ता की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही राहत शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें