Dehradun NewsBig News

विकासनगर से बड़ी खबर: आसन नदी में सैलाब, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 लोग बहे, 8 की मौत

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परवल गांव के पास आसन नदी में अचानक आए सैलाब ने तबाही मचा दी। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 लोग नदी की तेज धार में बह गए। हादसे में आठ लोगों के मौत की खबर हैं, जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

आसन नदी ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 लोग बहे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह-सुबह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए नदी पार कर रहे थे। तभी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और ट्रॉली समेत सभी लोग बह गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

8 लोगों की मौत

घंटों की मशक्कत के बाद आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं। जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें