National

दिल्ली में 13 लोगों की हीटस्ट्रोक से मौत, कई लोग वेंटिलेटर पर, जानलेवा बनी गर्मी

दिल्ली में गर्मी जानलेवा बनी हुई है। तपती धूप और लू की वजह से लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। यहां 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें हीट स्ट्रोक के 9 मरीज RML अस्पताल में भर्ती थे। वहीं 4 मरीज सफरदगंज अस्पताल में इलाज करा रहे थे। अभी इन दोनों ही अस्पताल में हीट स्ट्रोक से पीड़ित कई लोग वेंटिलेटर पर हैं।

9 मरीजों की हीट स्ट्रोक से मौत

दिल्ली में गर्मी का सितम इस कदर तेज है कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पिछले दो दिनों मे गर्मी और लू से पीड़ित 36 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। 11 मरीज वेंटिलेटर पर है। 9 मरीजों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई है।

पिछले 12 साल का रिकॉर्ड टूटा

दिल्ली में बीती रात मंगलवार को पिछले 12 साल का रिकॉर्ड टूटा है। यह सामान्य तापमान से आठ डिग्री ज्यादा है।

हीट स्ट्रोक क्या है?

बता दें कि हीट स्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति है जो आपके शरीर को जरुरत से ज्यादा गर्म कर देती है। ऐसी स्थिति तब होती है जब शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस यानी 104 डिग्री फारेनहाइट के पार हो जाता है। यह हाइपरथर्मिया या गर्मी से होने वाला सबसे गंभीर रुप है। इससे पैरालिसिस या मौत हो सकती है। बता दें कि गर्मी लगना हीट स्ट्रोक का पहला चरण है और अगर गर्मी से ज्यादा देर तक निजात न मिले तो यह हीट स्ट्रोक में बदल जाती है।

Back to top button