Sports

रणजी ट्रॉफी में 12वीं फेल के डायरेक्टर के बेटे ने जड़ी डबल सेंचुरी, अपने डेब्यू मैच में मचाई तबाही

आज कल विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 12वीं फेल के चर्चे देशभर में हो रहे हैं। ये फिल्म अल्मोड़ा की श्रद्धा जोशी और उनके पती IPS मनोज शर्मा के जीवन पर बनी हुई है।

इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर से जुडी एक खबर सामने अ रही है। दरअसल विधु विनोद चोपड़ा के बेटे ने अग्नि चोपड़ा ने अपने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाकर सुर्खियां बटोर ली है।

सिक्किम के खिलाफ अग्नि चोपड़ा ने जड़ा दोहरा शतक

जहां एक तरफ 12वीं फेल के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा अपनी फिल्म से युवाओं को प्रेरित कर रहे है। तो वहीं उनका बेटा भी क्रिकेट की दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है।

बता दें की अग्नि चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी में मिजोरम की तरफ से खेलकर दोहरा शतक जड़ दिया। सिक्किम के खिलाफ अग्नि चोपड़ा ने 258 रनों की शानदार पारी खेली। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोर ली।

अग्नि ने खेली 258 रनों की पारी

सिक्किम ने नौ विकेट के नुक्सान पर 442 रन बनाकर पहली पारी का ऐलान कर दिया। जिसके जवाब में मिजोरम ने पहली पारी में 214 रन बनाए। इसमें अग्नि ने 179 गेंदों में 166 रन बनाए। फॉलोआन खेलते हुए मिजोरम ने दूसरी पारी में 397 रन बना डालें । जिसमें 74 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली।

अग्नि ने अपने पहले ही मुकाबले में 258 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत में ये मुकाबला सिक्किम ने जीत लिया। हालांकि हार के बाद भी अग्नि की पारी की चर्चाए हो रही है। 12वीं फेल के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने अपने बेटे की पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button