International News

नेपाल में छह फुटबॉल खिलाड़ियों समेत 122 लोगों की मौत, 64 लापता, बारिश से बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही

नेपाल में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 122 हो गई। पूर्वी और मध्य नेपाल का बड़ा हिस्सा शुक्रवार से जलमग्न है। देश के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई है।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण 64 लोग लापता

बाढ़ और भूस्खलन के कारण 64 लोग लापता हैं। 45 लोग घायल हैं। काठमांडू घाटी में सबसे ज्यादा 48 लोगों की मौत हुई है। कम से कम 195 मकान और आठ पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने करीब 3,100 लोगों को बचाया है।

छह फुटबॉल खिलाड़ियों की जान गई

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार मकवानपुर में ऑल इंडिया नेपाल एसोसिएशन द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण केंद्र में भूस्खलन की घटना में छह फुटबॉल खिलाड़ियों की जान चली गई और अन्य लोग बाढ़ के पानी में बह गए। मंगलवार तक बारिश जारी रहने के अनुमान के बावजूद रविवार को थोड़ी राहत मिली।

बागमती नदी ऊफान पर बह रही

काठमांडू की मुख्य नदी बागमती मूसलाधार बारिश के बाद से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Back to top button