Dehradunhighlight

परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 112 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में नए साल के मौके पर 112 नई बसें शामिल हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ का विमोचन कर उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया।

परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 112 नई बसें

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में नए साल के मौके पर 112 नई बसें शामिल हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी दिखाई। वहीं सीएम ने परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ का विमोचन एवं उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया।

गुड गवर्नेस को केंद्र में रखकर काम कर रही सरकार: CM

सीएम ने कहा सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही गुड गवर्नेस को केंद्र में रखकर काम किया है। इसका सशक्त प्रमाण यह है कि परिवहन निगम 20 सालों में पहली बार घाटे से उबरकर56 करोड़ के मुनाफे में पहुंचा है। परिवहन निगम में सुधार की दिशा में 13 नए बस स्टैंड व कार्यशालाओं का निर्माण किया गया है, जबकि 14 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। आईएसबीटी की तर्ज पर भी विभिन्न स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button