Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

लालकुआं से कांग्रेस के 11 नेताओं ने की टिकट के लिए दावेदारी,पर्यवेक्षक टटोल गए नब्ज

congress uttarakhand

लालकुआं : भाजपा-कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस भाजपा के बीच इस बार कड़ी टक्कर है। हरीश रावत मैदान में अकेले डटे हैं। तो वहीं भाजपा भी दौरे पर दौरे कर लोगों से वोट की अपील कर रही है। बात करें लालकुआं की तो लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक और राजस्थान के विधायक चेतन चौधरी बीते दिन लालकुआं पहुंचे औऱ वहां उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने को लेकर नब्ज टटोली। इस दौरान एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।

आपको बता दें कि नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पर्यवेक्षक चेतन चौधरी ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार लाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दें। कहा कि आपसी मनमुटाव को छोड़कर पार्टी के एजेंडे को लेकर जब सभी कार्यकर्ता एकजुट होंगे तभी कांग्रेस पार्टी कामयाबी हासिल होगी और जीत हासिल कर पाएंगे।

चेतन चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सलाह-मशवरा करने के साथ-साथ जिस विधानसभा क्षेत्र में जो प्रत्याशी मजबूत होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा. जनसभा के बाद उन्होंने बंद कमरे में बैठक हुई जिसमे उनकी नब्ज टटोली गई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र सिंह बोरा, संध्या डालाकोटी, राजेंद्र खनवाल, बीना जोशी, रामबाबू मिश्रा, डॉ बालम सिंह बिष्ट, हरेंद्र क्वीरा, कैलाश चंद्र पंत, बलवंत सिंह दानू, गोपाल सिंह नेगी और उमेश कबडवाल शामिल हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, लालकुआं नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, बरेली रोड के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का, गौलापार के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, इंद्रपाल आर्य, एनके कपिल, कविता शर्मा, मीना कपिल, मीना रावत, रविशंकर तिवारी, गुरुदयाल सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें