Japan Earthquake: भूकंप से 100 लोगों की मौत, 211 लोग लापता, 500 घायल
जापान में विनाशकारी भूकंप के आने से अभी तक 100 लोगों की मौत हो गई है। बचावकर्मी भूकंप के बाद आने वाले झटकों के बीच मलबे से लोगों को सावधानीपूर्वक निकालने के लिए जूझ रहे हैं। भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र इशिकावा प्रांत में अधिकारियों ने आगे की रणनीति और नुकसान पर चर्चा करने के लिए अपनी दैनिक बैठक की। भीकंप में ढहे मकानों में बीते कुछ दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे लोगों को आखिरकार मलबे से बाहर निकाल दिया गया है।
Japan Earthquake में 211 लोग लापता
जापान में एक व्यक्ति को 72 घंटे बाद मलबे से बाहर निकाला गया। शनिवार को लापता लोगों की संख्या घटकर 211 हो गई, जो दो दिन पहले तक अचानक से बढ़ गई थी। इशिकावा के अधिकारियों ने रिपोर्ट में बताया कि मरने वालों में से 59 लोग वाजिमा शहर से, 23 लोग सुजु से, जबकि अन्य पांच पड़ोसी शहरों से थे। भूकंप में 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पश्चिमी जापान में कुछ स्थानों में रेतीले समुद्र तट 250 मीटर तक समुद्र की ओर खिसक गए हैं।
1 जनवरी 155 बार डोली धरती
बता दें कि 1 जनवरी को जापान में एक के बाद एक 155 भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई। भूकंप के बाद समुद्र में 1 मीटर ऊंची लहरे देखने को मिली। इसके बाद जापान में सुमानी को लेकर चेतावनी भी जारी की गई।