Uttarkashi NewsHighlight

मोरी में स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी पुलिस ने मोरी में स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है.

स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के तहत कार्यवाही करते हुए मोरी पुलिस ने बीती रात एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बिट्टू सिंह (24) पुत्र रामलाल निवासी मोरी के रूप में हुई है.

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है. बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक के विरुध NDPS Act की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें