Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश के रेड अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में तीन सितम्बर तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। ऐसे में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

IMD ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितम्बर राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जिले में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि शेष जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

प्रदेश की 260 सड़कें बंद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बता दें पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते दुश्वारियां बढ़ गई है। भूस्खलन के कारण प्रदेश की 260 सड़कें बंद है। बाधित रास्तों को खोलने का काम जारी है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में तीन सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: बारिश-भूस्खलन के बीच सरकार का एक्शन, जानिए कितनी सड़कें अब तक खुली

2 और 3 सितंबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम ?

इसके अलावा 2 सितंबर को देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 3 सितंबर को राज्य के ज्यादातर जिलों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दिन राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button