मुंबई- क्यूट से तैमूर को कौन नहीं जानता…पूरी दुनिया उनके क्यूटनेश की फेन हा…तैमूर अपने पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ कई बार एयरपोर्ट से लेकर कई जगह दिखे जिसके बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई…इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें तैमूर शाही अंदाज में दिखे.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ़ अली ख़ान इनदिनों अपने पुश्तैनी घर पटौदी में हैं। दरअसल, बुधवार यानी 20 दिसंबर को उनके बेटे तैमूर का जन्मदिन है। यह तैमूर का पहला बर्थडे होगा।
सैफ़ पहले ही पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ दिल्ली से सटे अपनी रियासत पटौदी पहुंच चुके हैं। करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों और मॉम बबीता के साथ वहां पहुंच चुकी हैं। जबकि सैफ़ की बड़ी बेटी सारा अली ख़ान और बेटे इब्राहिम इस बीच मुंबई में ही देखे गए।
ये तस्वीर करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें सैफ़ अली ख़ान घोड़े पर बैठे नज़र आ रहे हैं और तैमूर उनकी गोद में हैं। करीना भी पास में ही चाय का कप लिए खड़ी दिख रही हैं। इस फोटो के साथ करिश्मा ने कैप्शन में हैशटेग के साथ लिखा है कि #प्रीबर्थडेसेलिब्रेशन और #बेबीनवाब।
बहरहाल, तैमूर का बर्थडे बुधवार को है तो यह कहा जा सकता है कि तब तक सारा और इब्राहिम ही नहीं सैफ की बहन सोहा, मॉम शर्मीला सहित बाकी परिजन भी जश्न में शामिल होने पटौदी पहुंच जायेंगे! बेबी नवाब का पहला जन्मदिन यक़ीनन स्पेशल रहने वाला है।