हल्द्वानी- कुमाऊ से सबसे बड़े नगर निगम में प्रशासन द्वारा चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गयी है, सीमांकन के बाद प्रशासन ने तय किया है कि 60 वार्डो वाले नगर निगम में अब 240 बूथ बनाए जाएंगे। मतदाता सूची तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है जो कि 4 फरवरी तक चलेगा।
निकाय चुनाव के लिए प्रत्येक वार्ड में चार बूथ बनाए जाएंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने नई मतदाता सूची तैयार करने के लिए संगणक, पर्यवेक्षक और सहायक पंजीकरण अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
उन्होंने बताया कि नई मतदाता सूची तैयार करने के लिए 30 पर्यवेक्षक और 220 संगणक तैनात किए गए हैं। साथ ही तीन नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गए है, सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गयी है कि, निकाय चुनाव के कार्य मे लगे किसी भी कर्मचारी द्वारा छुट्टी का आवेदन या ड्यूटी कटवाने का प्रयास कोई लापरवाही बरती गई तो निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी।