देहरादून- उत्तराखंड के अस्पतालों में डाक्टरों की कमी के चलते मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, अस्पताल तो है लेकिन वहां मरीज को देखने को डॉक्टर नहीं हैं. इसी को देखते हुए उत्तराखंड में डॉक्टरों की भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए। इंटरव्यू अगले माह तक चलेंगे। स्वास्थ्य विभाग में 712 डॉक्टरों की भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए।
चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के समक्ष 42 डॉक्टर साक्षात्कार देने को पहुंचे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद काफी हद तक सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर हो सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी है। इसके चलते शासन ने सात से अधिक पदों पर डॉक्टरों की भर्ती करने का फैसला किया है। इसके लिए 1300 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। यह भर्ती चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से हो रही है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. आरपी भट्ट के अनुसार 42 डॉक्टरों का इंटरव्यू हुआ है। 12 दिसंबर तक साक्षात्कार चलेगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनाकर शासन को सौंप दी जाएगी। इसके बाद शासन नियुक्ति और तैनाती का फैसला लिया जाएगा।