पौड़ी/रुड़की– प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओं में 18 लोग झुलस गए। पहली घटना पौड़ी की ग्रामसभा चोपड़ा के कनखिल गांव में हुई, जहां 15 लोग वर्जपात की चपेट में आ गए। वहीं रुड़की के पिरान कलियर में भी तीन लोग इसके शिकार बने। आंशिक रूप से झुलसे इन सभी लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
बता दें पौड़ी के कनखिल गांव में रविवार शाम बारिश के दौरान आस-पड़ोस की महिलाएं देवेंद्र सिंह के घर में बैठी थी। तभी शाम को करीब साढ़े छह बजे वज्रपात होने से घर में मौजूद महिलाएं वज्रपात की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से किसी के हाथ तो किसी के पैर में जख्म हो गया है।