EntertainmentHighlight

Zubeen Garg Death Case: हादसा नहीं हत्या!, सिंगर जुबिन गर्ग को जहर देकर मारा… हुआ बड़ा खुलासा

Zubeen Garg Death Case: फेमस सिंगर जुबिन गर्ग की मौत पर जांच चल रही है। इसी को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। हाल ही में फेस्टिवल के ऑर्गेनाइजर, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और बैंड के दो मेंबर शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिनों तक हिरासत में रखा गया है। इसी बीच शेखर ज्योति ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में जुबिन को जहर (Poison) दिया गया था। जिसके चलते उनकी जान गई।

Zubeen Garg Death Case: सिंगर जुबिन गर्ग को जहर देकर उतारा मौत के घाट

दरअसल 19 सितंबर, 2025 को जुबिन गर्ग स्कूबा डाइविंग के दौरान घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी मामले में पुलिस अरेस्ट के दौरान रिमांड नोट में ज्योति ने ये आरोप लगाया है कि सिंगर को उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के ऑर्गेनाइजर श्यामकानु महंत ने सिंगापुर में जहर देकर मार दिया।

सांस लेने के लिए हांफ रहे थे जुबिन

स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबिन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई थी। सिंगापुर वो कंपनी की तरफ से ऑर्गेनाइज इवेंट करने गए थे। पुसिस नोट में ये कहा गया कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जब सिंगर सांस लेने के लिए हांफ रहे थे और करीब-करीब डूबने की स्थिति में थे, तब सिद्धार्थ शर्मा को जाबो दे जाबो दे यानी की जाने दो, जाने दो चिल्लाते हुए सुना गया था।

ट्रेंड स्विमर थे जुबिन गर्ग

गवाह कि माने तो जुबिन गर्ग ट्रेंड स्विमर थे। इस लिहाज से उनकी मौत डूबने से नहीं हो सकती। आगे शेखर ज्योति ने आरोप लगाया कि शर्मा और श्यामकानु ने जहर दिया। जानबूझकर विदेश में जगह चुनी गई ताकि साजिश छिप सके। साथ ही सिद्धार्थ ने उन्हें नाव वाली वीडियो किसी के साथ शेयर करने को नहीं कहा था। फिलहाल सीआईडी ​​का नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) सिंगापुर में सिंगर की मौत के मामले में गंभीरता से जांच कर रहा है।

एक्सीडेंट दिखाने की रची साजिश

सीआईडी ​​के सूत्रों ने दस्तावेज की सत्यता की पुष्टि की है। नोट में ये भी कहा गया कि गवाह शेखर ज्योति गोस्वामी ने बयान में बताया कि सिंगर की मौत को हादसा दिखाने की साजिश भी रची गई थी। सिद्धार्थ शर्मा का आचरण संदिग्ध था। नोट में ये भी कहा गया कि सिद्धार्थ ने नाव चलाने वाले से उसका कंट्रोल भी जबरदस्ती छीन लिया था। जिसके चलते समुद्र में नाव डगमगाने लगी।

डूबते हुए सिंगर के मुंह और नाक से निकला झाग

शेखर ने ये भी बताया कि डूबते हुए सिंगर के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। जिसके बाद सिद्धार्थ ने इसे एसिड सिफ्लक्स बताकर जरूरी चिकित्सा सुविधाएं नहीं दी। साथ ही दूसरों को ये भरोसा दिलाया कि चिंता की कोई बात नहीं हैं। बताते चलें कि मौत की जांच के लिए असम सरकार ने भी एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें