TrendingHighlight

Zomato Name Change: जोमैटो का नाम बदलकर हुआ Eternal, जानिए ग्राहकों के लिए क्या बदलाव होगा?

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपना नाम बदल दिया है। अब Zomato कंपनी Eternal Ltd नाम से जानी जाएगी। इस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल चुकी है। इस कंपनी का आधिकारिक नाम बदलकर Eternal Ltd हो जाएगा। Zomato का नाम चेंज के साथ-साथ इसका लोगो भी चेंज किया जाएगा। कंपनी ने इटरनल लिमिटेड का लोगो भी जारी कर दिया है।

क्यों बदला नाम? Zomato Name Change Eternal

बता दें कि Zomato ने Blinkit के आने के बाद से ही आंतरिक रूप से Eternal नाम यूज करना शुरू कर दिया था। कंपनी का कहना है कि उनके पास Zomato के साथ-साथ कई ग्रोथ ड्राइवर्स हैं। जिसमें Blinkit, Hyperpure और Zomato District आदि शामिल है। Blinkit भी काफी ग्रो कर रहा है। बढ़ते बिजनेस को देखते हुए कंपनी ने अब आधिकारिक रूप से इसका नाम चेंज करने का फैसला लिया है। बता दें कि एप का नाम अभी भी जोमैटो ही है।

क्या-क्या बदलाव होंगे?

  • कंपनी का नाम Zomato Ltd की जगह अब Eternal Ltd होगा
  • वेबसाइट के नाम को भी zomato.com से eternal.com में बदला जाएगा
  • शेयर बाजार में Zomato का नाम बदलकर ETERNAL होगा
  • अलग-अलग ब्रांड्स जैसे Zomato, Blinkit, Hyperpure और District अब Eternal Ltd के अंदर चलेंगे।

    ग्राहकों के लिए क्या होगा बदलाव ?

    इस चेंज के बाद ग्राहकों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। Zomato ऐप और उनकी सर्विसेज पहले की तरह ही काम करेंगी। इसके अलावा Blinkit और Hyperpure भी पहले की तरह चलेंगे। अब बस फर्क सिर्फ इताना है कि ये सभी Eternal Ltd के अंदर फक्शन करेंगे। अब ये सिर्फ फूड डिलीवरी फ्लेटफॉर्म नहीं रह गया है। बल्कि व्यापक बिजनेस ग्रुप की तरह खुद को स्थापित कर रहा है।

    Uma Kothari

    उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
    Back to top button
    उत्तराखंड की हर खबर
    सबसे पहले पाने के लिए!
    📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें