SportsHighlight

‘अरे भाई व्हाट्सऐप कर देता…’, Yuzvendra Chahal की ‘शुगर डेडी’ वाली टी शर्ट पर धनश्री वर्मा ने कह दी ये बात

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल(Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा(dhanashree verma) का डाइवोर्स हुआ था। दोनों के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोरी थी। साल 2020 को दोनों ने शादी की थी। जिसके बाद 20 फरवरी 2025 को दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

हालांकि इसमें जो इंटरनेंट पर चर्चा का विषय बना था वो थी चहल की ‘Be Your Own Sugar Daddy’ वाली टी शर्ट। जो उन्होंने कोर्ट जाने के दौरान पहनी थी। बताते चलें कि शुगर डेडी का मतलब अमीर पुरूषों को फसाने वाली स्त्री का प्यार। कहा जाता है कि इस टी शर्ट को पहनकर वो अपनी एक्स वाइफ धनश्री को ताना मार रहे थे। इसी को लेकर अब धनश्री ने चुप्पी तोड़ी है।

Yuzvendra Chahal की ‘शुगर डेडी’ वाली टी शर्ट पर धनश्री वर्मा ने कह दी ये बात

धनश्री वर्मा ने ह्यूमंस बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान कहा कि डाइवोर्स आसान नहीं होता। ये कोई सेलिब्रेट करने की चीज नहीं होती। उन्होंने बताया कि किसी स्टेटमेंट से फैमिली वैल्यू खराब हो इसके बजाय उन्हें पूरा मामला मैच्योरिटी से हैंडल करना सही लगा।

‘अरे भाई व्हाट्सऐप कर देता…’-dhanashree verma

उन्होंने कहा, “मैं उसकी या अपनी फैमिली वैल्यू खराब नहीं करना चाहती थी। हमें सम्मान बरकरार रखना होगा।” डाइवोर्स वाला दिन याद कर उन्होंने बताया कि वो काफी टूट चुकी थी। साथ ही वो रोई भी थी। उनको चहल की टी शर्ट के बारे में इंटरनेट से पता चला। टी शर्ट वाले मामले में धनश्री ने बोला, ठअरे भाई व्हाट्सऐप कर देता, टी शर्ट क्यों पहना है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें