SportsHighlight

आज होगा चहल-धनश्री के तलाक पर फैसला, इतने करोड़ में हुआ सेटलमेंट

आज क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक पर फैमिली कोर्ट फैसला सुनाएगी। बीते दिन बुधवार को चहल की याचिका पर सुनवाई हुई। जिसके बाद फैमिली कोर्ट ने 20 मार्च यानी आज तलाक के मामले में फैसला सुनाने के आदेश दिए थे। बता दें कि 21 मार्च को चहल IPL के चलते उपलब्ध नहीं होंगे। इसी की वजह से आज इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा।

चहल-धनश्री के तलाक का 4.75 करोड़ में हुआ सेटलमेंट

खबरों की माने तो बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में छह महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड भी माफ कर दिया है। हाईकोर्ट द्वारा आदेश देते वक्त ये कहा गया कि बीते ढाई साल से दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच 4.75 करोड़ में सेटलमेंट की बात हो गई है।

काफी समय से दोनों चहल और धनश्री के बीच सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बीते ढाई साल से अलग रह रहे थे। हालांकि अब तक इस मामले में दोनों में से किसी का भी बयान समाने नहीं आया है।

चहल की याचिका क्या थी?

युजवेंद्र चहल द्वारा कोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि उन्होंने धनश्री को सेटलमेंट की आधी रकम दे दी है। जिसके चलते उनके छह महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड माफ किया जाए। हाईकोर्ट ने अब इसे मान लिया है।

चहल के साथ स्पॉट हुई मिस्ट्री गर्ल Yuzvendra Chahal new gf

हाल ही में चहल मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पाट हुए थे। वो है आरजे माहवाश (rj mahvash)। इससे पहले भी दोनों को एक साथ कई बार स्पाट किया गया है। इसका वीडियो खुद महवाश ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि चहल और माहवाश का क्या रिश्ता है। दोनों में से किसी ने भी इसपर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई सारे रिएक्शन सामने आ रहे है

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें