EntertainmentHighlight

Youtuber triggered insaan ने रचाई शादी, पहली तस्वीरें आई सामने

Youtuber triggered insaan Wedding: फेमस यूट्यूबर triggeredinsaan यानी कि निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौड़ से शादी कर ली हैं।

ऐसे में बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए ये तस्वीरें साझा की है। चलिए देखते है उनकी रॉयल वेडिंग की पहली तस्वीरें।

निश्चय मल्हान ने रचाई शादी Youtuber triggered insaan Wedding

बता दें कि फुकरा इंसान के भाई निश्चय नौ जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी की। दोनों की शादी हिमाचल प्रदेश की शांत पहाड़ियों में बसे आईटीसी होटल तवलीन, चैल में हुई। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और क्लोज फ्रेंड्स और रिलेटिव्स मौजूद थे।

पहली तस्वीर आई सामने Youtuber triggered insaan wedding photos

शादी की पहली तस्वीरें पोस्ट होने के बाद ही ये वायरल हो रही है। निश्चय और रुचिका शादी के जोड़े में काफी खूबसुरत लग रहे थे। जहां रुचिका ने लाल लहंगा और कुंदन से बनी जूलरी वियर की थी। जिसमें वो काफी सुंदर लग रही थी। तो वहीं निश्चय भी सफेद शेरवानी में प्रिंस लग रहे थे।

साल 2018 में हुई मुलाकात

जहां एक फोटो में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा है। तो वहीं एक फोटो में दोनों के ऊपर फूलों की बारिश होती दिख रही है। निश्चय और रुचिका की शादी की इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें कि साल 2018 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों की कॉलेज में पहली मुलाकात हुई थी। बीते साल दिसंबर में दोनों ने सगाई की थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें