Big NewsUttarakhand

शादी के बंधन में बंधे यूट्यूबर सौरव जोशी, अवंतिका संग ऋषिकेश में लिए सात फेरे-Sourav Joshi Wedding

Sourav Joshi Wedding: हल्द्वानी के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी शादी के बंधन में बंध चुके है। ऋषिकेश (rishikesh) के तपोवन स्थित एक रिजॉर्ट में मंगलवार यानी 25 नवंबर (Sourav Joshi Wedding Date)को अवंतिका भट्ट (Avantika Bhatt) के साथ सात फेरे लिए। पूरी तरह से शादी को गोपनीय रखा गया।

शादी में दोनों परिवारों के परिवार वाले और करीबी लोग ही शामिल हुए। पहले भी सौरव अपने व्लॉग में इस बात का जिक्र कर चुके थे कि शादी बेहद ही सिंपल तरीके से होगी। सीक्रेट लोकेशन पर की जाएगी। जहां परिवार के ही लोग मौजूद रहेंगे।

शादी के बंधन में बंधे यूट्यूबर सौरव जोशी Sourav Joshi Wedding

सौरव जोशी और अवंतिका दोनों के परिवार वाले सुबह से ही टिहरी के तपोवन रिसॉर्ट पहुंच रहे थे। पहाड़ी रीति-रिवाजों के साथ दोनों शादी के बंदन में बंधे। विवाह में लोक संस्कृति की छाप साफ नजर आई। ढोल-दमाऊ, परंपरागत ‘छोलिया’ शैली के स्थानीय गीतों ने माहौल को इमोशनल बना दिया।

अवंतिका संग ऋषिकेश में लिए सात फेरे

बताते चलें कि सौरव के चचेरे भाई कुनाली भी शादी में शामिल हुए। वो अक्सर उनके व्लॉग में नजर आते रहते है। शादी की लोकेशन को गोपनीय रखा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में यूट्यूबर को धमकी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया। दुल्हन की तरफ से पांच लोग, तो वहीं दूल्हे की तरफ से दस लोग शादी में शामिल हुए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें