Trending

21 तोला सोना, 71 लाख कैश…,YouTuber को शादी में मिले दहेज को देख उड़ जाएंगे होश, वीडियो

71 लाख कैश और 21 तोला सोना, जी हां सही सुन रहे है आप। ये दहेज में दिया गया पैसा है। हरियाणा के YouTuber अरुण पंवार की शादी में जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया। दावा किया जा रहा है कि भारतीय यूट्यूबर अरुण पंवार ने शादी में भारी मात्रा में दहेज लिया है। इस यूट्यूबर की शादी तो 2025 के अंत में हो गई थी। लेकिन अभी हाल फिलहाल में शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

21 तोला सोना, 71 लाख कैश…,YouTuber को शादी में मिला इतना दहेज

दरअसल यूट्यूबर का नाम अरुण पंवार है। इसी यूट्यूबर की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दहेज दिया जा रहा है। दहेज इतना कि हर कोई चौंक जाए। वायरल वीडियो में बाकायदा एक लिस्ट पढ़ी जा रही है। लड़के के लिए साढ़े पांच तोले की चेन, चार तोले का ब्रेसलेट इसके अलावा इसके अलावा लड़के के पिता, ताऊ, भाइयों, मां और रिश्तेदारों के लिए भी सोने के गहने दिए गए हैं। कुल मिलाकर 71 लाख नकद और 21 तोला सोना।

दुल्हन है MBBS डॉक्टर

इस पूरे हिसाब किताब की वीडियो यूड्यूबर ने खुद ही इस्टाग्राम पर अपलोड किया है। साथ ही इसे दहेज नहीं बल्कि दान का नाम दिया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि दुल्हन खुद एक MBBS डॉक्टर हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम और सोना दिए जाने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

21वीं सदी में भी दहेज की प्रथा

साथ ही यूट्यूबर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इतना कमाने के बाद भी 21वीं सदी में दहेज लेना काफी हैरानी की बात है। हालांकि, यूट्यूबर की ओर से अभी तक इस वीडियो के संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है।

यूट्यूब से कितना कमाते है अरुण पंवार?

बता दें कि अरुण पंवार जाने माने यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 2.4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वो अपने YouTube चैनल से प्रति माह लगभग 20 से 25 लाख रुपये कमाते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें